Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे में जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर गेंदबाज हैं मोहम्मद शमी, नहीं यकीन तो देख लें ये आंकड़े

अगर हम कहें भारतीय टीम अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है. तो ये कहना गलत नहीं होगा. भारतीय टीम के पास इस समय मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार जैसे शानदार गेंदबाज हैं. भारतीय टीम के ये शानदार तेज गेंदबाज ने इस बात को गलत साबित किया है कि भारतीय टीम के पास तेज गेंदबाज नहीं होते हैं.

मोहम्मद शमी का ये रिकॉर्ड बताता है कि अगर उनको लगातार वनडे में मौका मिले तो वो बुमराह से भी बेहतर हैं 

भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जबसे भारत के लिए नीली जर्सी पहनी है. वो सबसे ज्यादा 2 से ज्यादा विकेट लिए हैं. भारत के लिए उन्होंने अब तक 28 बार 2 से ज्यादा विकेट लिए हैं.  इसके बाद उमेश यादव ने 27 बार 2 से ज्यादा विकेट लिए हैं. अगर भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज की अगर बार करें तो सबसे पहले नाम जसप्रीत बुमराह का आता है. उन्होंने अभी तक 26 बार 2 से ज्यादा विकेट लिएं हैं.

24 बार 2 विकेट से ज्यादा विकेट लिए हैं भुवनेश्वर कुमार ने, शमी ने 2015 के बाद सिर्फ 5 वनडे मैच खेले हैं 

भारतीय टीम का ये शानदार गेंदबाज विश्व कप के बाद सिर्फ पांच मैच ही खेल पाएं हैं. उनको टेस्ट में तो लगातार मौके मिले साथ ही वो भारतीय टीम के टेस्ट मैचों के सबसे बेहतरीन गेंदबाज भी बने. लेकिन वनडे में इस खिलाड़ी को मौका ही नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का ये शानदार गेंदबाज बुमराह के बिना बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. आज चल रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किया.

बता दें, दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया. मेजबान टीम की तरफ से शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 48 रनों की पारी खेली.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वनडे में जसप्रीत बुमराह से भी बेहतर गेंदबाज हैं मोहम्मद शमी, नहीं यकीन तो देख लें ये आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.