Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के इस महान कप्तान ने पंत को बताया दूसरा एडम गिलक्रिस्ट

खेल डेस्क। सिडनी टेस्ट में रिकॉर्ड पारी खेल भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कई दिग्गज खिलाडिय़ों को अपना दीवाना बना लिया है। सिडनी टेस्ट में पंत ने नाबाद 159 रन की रिकॉर्ड पारी खेली।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ की करते हुए उन्हें दूसरा एडम गिलक्रिस्ट करार दिया। उन्होंने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का ये विकेटकीपर बल्लेबाज वास्तविक प्रतिभा का धनी है और गेंद पर अच्छी तरह से प्रहार करता है।

फॉफ डु प्लेसिस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान

वहीं सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अपनी पहली पारी सात विकेट पर 622 रन पर घोषित करने के बाद भारत ने मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट 236 रन पर झटक लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कुलदीप यादव 71 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा ने 62 रन पर दो विकेट तथा मोहम्मद शमी ने 54 रन पर एक विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का पुजारा को मिलेगा ये बड़ा इनाम!

कंगारू टीम अभी टीम इंडिया के स्कोर से 386 रन पीछे है और उसके मात्र चार विकेट शेष हैं। भारतीय टीम चार मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-1 से आगे हैं। सिडनी टेस्ट की स्थिति को देखते हुए तो अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हो जाएगी।