भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट देखने के लिए दर्शक भी भारी मात्रा में आएं. दूसरे दिन भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चतेश्वर पुजारा ने शानदार 193 रन बनाएं. हालांकि वो दोहरा शतक बनाने से चूक गएं.
जब पैट कमिंस दर्शकों के साथ करने लगें मस्ती

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अब तक कुछ ख़ास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं. उनको अभी तक एक भी विकेट नहीं मिला है. लेकिन उनको दर्शकों के साथ मस्ती करते हुए खूब देखा गया. दरअसल जब ऑस्ट्रेलिया टीम का ये तेज गेंदबाज बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा था. तब इस खिलाड़ी को दर्शकों के साथ मस्ती करते देखा गया. आप भी देखिए कैसे कमिंस मस्ती करते नजर आएं.
यहाँ देखें वीडियो
Pat Cummins and the Richies having some fun on the boundary! #AUSvIND pic.twitter.com/xk9o5553nt
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
मेलबर्न में हार के बाद शेन वॉर्न जैसे दिग्गज ने कमिंस की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का कप्तान बताया था

कमिंस ने भारत के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दूसरी पारी में 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए थे, जो कि करियर की उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी शानदार 63 रन बनाए थे. मेलबर्न में हार के बाद शेन वॉर्न जैसे दिग्गज ने कमिंस की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का कप्तान बताया था. कमिंस ने तीसरे टेस्ट मैच में 99 रन देकर कुल 9 विकेट लिए थे. अपने इस प्रदर्शन की बदौलत कमिंस आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. लेकिन आखिरी टेस्ट में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: बाउंड्री लाइन पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने उड़ाया पैट कमिंस का मजाक, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.