कर्नाटक से मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. सौराष्ट्र की टीम को शुरूआती झटके लगे हैं. उनके तीन विकेट बहुत जल्द गीर गएँ हैं. बता दें, श्रेयस गोपाल के नाबाद अर्धशतक की मदद से सौराष्ट्र और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच रोमांचक हो गया है जिसमें कोई भी टीम बाजी मार सकती है.
सौराष्ट्र को 236 रन पर आउट करने के बाद कर्नाटक ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर अपनी दूसरी पारी में 8 पर 237 रन बना लिए थे. सुबह उनके दो विकेट जल्दी गीर गएँ. सौराष्ट्र को जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य मिला. कर्नाटक की तरफ से गोपाल और अभिमन्यु मिथुन (37) ने नौंवे विकेट के लिए 63 रन जोड़ दिएं थे.
हार्विक देसाई का शानदार कैच लपका कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने

सौराष्ट्र के शुरूआती दो झटके लग गए थे. हार्विक देसाई जो की सलामी बल्लेबाज के रूप में आएं थे. वो अपनी पारी धीरे-धीरे बढ़ा रहे थे. अभिमन्यु मिथुन की एक शानदार गेंद पर उन्होंने कट करने का प्रयास किया. और गेंद सिद्धार्थ के पास गई उन्होंने शानदार तरीके से कैच लपका. आप वीडियो देख या अंदाजा लगा सकते हैं कितना शानदार कैच था.
यहाँ देखें वीडियो
— MS (@premchoprafan) January 27, 2019
सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 372 रन का लक्ष्य हासिल किया था
मैच में अभी लगभग पूरे दो दिन का खेल बाकी है और सौराष्ट्र के पास चेतेश्वर पुजारा जैसा खिलाड़ी है, लिहाजा उसके लिए 300 के करीब का लक्ष्य मुश्किल नहीं होना चाहिए. क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 372 रन का लक्ष्य हासिल किया था जो टूर्नामेंट के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल में हवा में उड़कर इस खिलाड़ी ने लिया ऐसा कैच, देखते रह गएं साथी खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.