Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने शायद ऑस्ट्रेलिया में खेल लिया अपना अंतिम सीरीज

हाल में ही भारत ने अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा पूरा किया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज में 2-1 के अंतर से हराया. वहीं टी-20 सीरीज को ड्रा किया. इस दौरे में भारत के कई ऐसे खिलाड़ी थे. जिन्होंने अपना अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरा पूरा कर लिया है. अब यह पांच खिलाड़ी शायद ऑस्ट्रेलिया दौरे में वापस क्रिकेट खेलने ना जा पाये.

हम आज आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में ही बताएंगे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना अंतिम मैच खेल लिया है.

इशांत शर्मा 

Ishant Sharma not in the 13-member Indian squad for the Sydney Test

इशांत शर्मा 30 साल से ऊपर के हैं. उनका यह चौथा ऑस्ट्रेलिया दौरा था. एक तेज गेंदबाज के लिए 34-35 साल तक क्रिकेट खेलना बहुत ज्यादा मुश्किल रहता है, इसलिए भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा भी हो सकता है. इशांत ऑस्ट्रेलिया की धरती में अपना अंतिम मैच खेल चुके हैं.

पार्थिव पटेल 

पार्थिव पटेल का यह अंतिम ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जाए, तो गलत नहीं होगा. 33 साल से ऊपर के हो गये हैं. अब सिर्फ 3-4 साल की क्रिकेट ही उनके पास शेष हैं, इसलिए हो सकता है, कि वह अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कभी उड़ान ना भरे. वैसे तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अब आगे ऑस्ट्रेलिया दौरे में जाने के उनके कोई चांस नहीं हैं.

मुरली विजय

मुरली विजय की उम्र 34 साल से ऊपर है और जिस तरह उनका फॉर्म चल रहा है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि वह फिर कभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर नहीं जा पाएंगे. उनकी खराब फॉर्म और उनकी बढ़ती उम्र के कारण उनका यह ऑस्ट्रेलिया दौरा अंतिम दौरा हो सकता है. मुरली विजय के लिए कहा जा सकता है, कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना अंतिम मैच खेल लिया है.

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन की फिटनेस कुछ ख़ास नहीं है. अश्विन की फिटनेस देखते हुए लगता नहीं, कि वह अगले ऑस्ट्रेलिया दौरे में जा पायेंगे. अगर अश्विन को लेकर यह कहा जाये, कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना अंतिम मैच खेल लिया है, तो यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा.

एमएस धोनी 

Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

एमएस धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के ख़िताब से भी नवाजा गया था. धोनी की उम्र 37 साल है और इस बात की पूरी संभावना है, कि वह साल 2019 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे, इसलिए एमएस धोनी का भी यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा था. वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना अंतिम मैच खेल चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post पांच भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने शायद ऑस्ट्रेलिया में खेल लिया अपना अंतिम सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.