Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रीयल कश्मीर ने आइजोल एफसी से गोल रहित ड्रा खेला

आइजोल
रीयल कश्मीर ने शुक्रवार को यहां के राजीव गांधी स्टेडियम में आईलीग मैच में पूर्व चैम्पियन आइजोल एफसी से गोल रहित ड्रा खेला। इस ड्रा के साथ रीयल कश्मीर ने तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स की बराबरी कर ली। दोनों टीमों के 12 मैच में 22 अंक है लेकिन चर्चिल की टीम बेहतर गोल अंतर से दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सिटी एफसी की टीम 11 मैचों में 24 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। मैच में दोनों टीमें ज्यादा मौके भुनाने में सफल नहीं रही लेकिन आइजोल एफसी ने ज्यादा मौके बनाये। आइजोल एफसी के कप्तान एल्फर्ड केमाह जर्यन मैन आॅफ द मैच रहे।