आज गुरूवार, 3 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच डोमेन बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो गया हैं. दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा हैं. अंतिम टेस्ट मैच का आगाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतने के साथ हुआ.
विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के अंतिम एकादश में विराट कोहली ने रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल और इशांत शर्मा के स्थान पर कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया.
खराब रही शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भारतीय टीम के लिए एकदम गलत साबित हुआ. मैच के दूसरे ही ओवर में टीम में वापसी करने वाले 26 वर्षीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल मात्र 9 रन बनाकर जोश हेज़लवुड को अपनी विकेट थमा बैठे. केएल राहुल मात्र 6 गेंदों का सामना ही कर सके और 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि केएल राहुल को इस टेस्ट मैच से पहले ए डिलेड और पर्थ में भी खिलाया गया था, लेकिन वह दोनों ही टेस्ट मैचों में फ्लॉप साबित हुए थे. यही कारण था, कि मेलबर्न में खेले गये बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से राहुल को टीम से ड्राप कर दिया गया था.
कुछ ऐसे आउट हुए केएल राहुल
Early wicket at the SCG and it's Josh Hazlewood who strikes to remove Rahul.
LIVE #AUSvIND: https://t.co/bdJkbXULLQ pic.twitter.com/UjoNQixMfe
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 2, 2019
लम्बे समय से फॉर्म से बाहर

लोकेश राहुल एक लम्बे समय से बेहद ही खराब फॉर्म से झुझ रहे हैं. सभी का ऐसा मानना था, कि शायद सिडनी में लोकेश राहुल का बल्ला जरुर बोलेगा, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सभी को निराश किया.
एडिलेड टेस्ट में जगह राहुल (2 और 44) रन बनाकर आउट हुए थे, तो पर्थ में उनके बल्ले से मात्र (2 और 0) रन आये थे. वाकई में अब लोकेश राहुल को अपनी बल्लेबाजी पर विचार करना शुरू कर देना चाहिए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: एक बार फिर से सस्ते में आउट हुए केएल राहुल, भारत को पहला झटका appeared first on SportzWiki Hindi.