भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने एडिलेड वनडे मैच में 14 गेंदों पर 25 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
दिनेश कार्तिक ने अपनी इस 25 रन की पारी के दौरान 2 शानदार चौके लगाये थे. जीत के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. जिसमे उन्होंने टीम में अपने रोल के बारे में बात की है.
मैच फिनिश करना शायद सबसे मुश्किल कामों में से एक

टीम के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने अपने एक बयान में कहा,
“मैं गेम खत्म करने का अभ्यास कर रहा हूँ और इस पर काम भी कर रहा हूँ. यह एक ऐसा चीज है जो मुझे लगता है, कि बहुत महत्वपूर्ण है. यह एक ऐसा काम है. जिसमें आपको एक अच्छा और शांत दिमाग चाहिए.
आपकों मैच फिनिश करने के लिए अनुभव चाहिए. मैच फिनिश करना शायद सबसे मुश्किल कामों में से एक है. खेल में, एक मैच को खत्म करके जीत हासिल करने का हिस्सा होना शानदार है.”
मैच फिनिश करने को कहा है टीम प्रबंधन ने

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा,
“टीम प्रबंधन ने मुझे मैच फिनिश करने का ही काम सौपा है. यह मेरे लिए एक अहम भूमिका है. वे चाहते हैं, कि मैं मैच फिनिश कर सकूं. वे मुझे पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं.
उन्होंने मुझे बताया है कि जिस जगह मैं बल्लेबाजी करने जा रहा हूं. वहां से वह मुझसे उम्मीद करते है, कि मैं टीम को जीत दिलाकर लौटू.”
यह एक बहुत ही गर्म दिन था. ऐसी गर्मी में बल्लेबाजी करना चुनौती भरा था.धोनी भी काफी देर से बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए उन्हें भी दौड़ने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था. हम लोग दो रन काफी मुश्किल से दौड़ पा रहे थे. लंबे समय के बाद उन्हें शानदार बल्लेबाजी करते देखना काफी अच्छा लगा.”
ट्रेनर शंकर बासु को भी जाना चाहिए श्रेय

दिनेश कार्तिक ने आगे अपने बयान में कहा,
“हमारे ट्रेनर श्री बासु दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रेनर होंगे. वह जानते है, कि खिलाड़ियों को किस तरह से फिट रखना है. उनके पास बहुत ज्ञान है और उन्होंने हमें उसी के अनुसार आगे बढ़ाया.
जो भी चोट से आ रहे हैं, वह अब उन्ही की वजह से पूरी तरह फिट हैं. पिछले दस वर्षों में मैंने बसु के साथ काम किया है और उन्होंने मेरी मदद की है. वह एक अद्भुत ट्रेनर हैं और बहुत सारा श्रेय उन्हें जाना चाहिए.
शंकर बासु ने हमारे तेज गेंदबाजो को भी काफी मदद की है. उन्होंने तेज गेंदबाजो के साथ बहुत काम किया है. पहले हमारे गेंदबाज 130 किमी की रफ़्तार से गेंदबाजी करते थे, लेकिन अब यह रफ़्तार 140 किमी/घंटा हो गई है.
वह बहुत वैज्ञानिक सोच के साथ ट्रेनिंग देते है. वह सब कुछ ट्रैक करते है और उसी के लिहाज से हम खिलाड़ियों को फिट रखने का काम करते है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सभी को हैरान करते हुए दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के इस सदस्य को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.