Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब पुजारा ने शतक लगाकर सौराष्ट्र को रणजी फाइनल में पहुंचाया

खेल डेस्क। भारत के विश्वसनीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 131) और शेल्डन जैक्सन (100) की शतकीय पारियों की मदद से सौराष्ट्र ने पांचवे एवं अन्तिम दिन सोमवार को कर्नाटक के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल में पांच विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में अब सौराष्ट्र का सामना गत चैम्पियन विदर्भ से होगा।

NzvInd: कीवी टीम ने भारत के सामने रखा 244 रनों का लक्ष्य, मैच में इस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

सौराष्ट्र को यह मुकाबला जीतने के लिए अन्तिम दिन 55 रनों की जरुरत थी, जिन्हें उसने दो विकेट और गंवा कर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन शतक लगाकर भारत को उसी की धरती पर पहली टेस्ट शृंखला जितवाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने रणजी सेमीफाइनल शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

अपनी इस शर्मनाक हरकत के लिए पाक कप्तान सरफराज चार मैचों के लिए निलंबित

पुजारा ने 266 गेंदों पर 131 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके लगाए। वहीं शेल्डन जैक्सन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 217 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए।

पुजारा और शेल्डन जैक्शन ने चौथे विकेट के लिए 224 रन की दोहरे शतकीय साझेदारी निभाई। इससे पहले चौथे दिन कर्नाटक की दूसरी पारी 239 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद सौराष्ट्र को जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य मिला। सौराष्ट्र ने पांच विकेट पर 282 रन बनाकर फाइनल में जगह बनाई।

IndvNz: तीसरे वनडे में भारत की शानदार शुरूआत, धोनी की जगह ये ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम में शामिल

कर्नाटक की ओर से विनय कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। इससे पहले कर्नाटक की ओर से श्रेयस गोपाल ने 61 और अभिमन्यु मिथुन ने नाबाद 37 रन बनाए। सौराष्ट्र की तरफ से कप्तान जयदेव उनादकट ने तीन, धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने पांच और प्रेरक मांकड ने दो विकेट हासिल किए।