ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कोई सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र है तो वह ऋषभ पंत और टिम पेन हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपनी खेल से ज्यादा स्लेजिंग के लिए चर्चा में हैं। पहले टिम पेन ने ऋषभ पंत को बेबी सीटर कहा था। उनके बाद ऋषभ पंत ने पेन को टेम्पररी कप्तान बता दिया था। इसके कुछ दिन बाद ही सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के साथ पेन की पत्नी और बच्चे की फोटो वायरल होने लगी।
ऋषभ पंत ने दिया बयान

टिम पेन की पत्नी और बच्चे के साथ फोटो वायरल होने पर ऋषभ पन्त ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह फोटो ऑस्ट्रेलिया के पीएम के प्रोग्राम में ली गयी थी। ऑस्ट्रेलिया के पियेमने नये साल पर दोनों टीम के खिलाड़ियों को अपने घर बुलाया था।
वायरल फोटो के बारे ऋषभ पंत से मीडिया से कहा
“सभी के परिवार अच्छे थे। हम प्रधानमंत्री के घर पर समारोह के दौरान ज्यादातर लोगों से मिले। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसा कुछ करने के लिए खुद को बदलना होगा। बात केवल यह है कि उन्होंने फोटो को इंस्टाग्राम पर डाला और यह वायरल हो गया।”
टिम पेन ने की थी खिंचाई

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टिम पेन ने ऋषभ पन्त की खिंचाई की थी। पन्त वनडे टीम से बाहर को उकसाने के लिए उन्होंने कहा
“एमएस वनडे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को हरिकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यों तुम बच्चे खिला सकते हो। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।”
अंतिम टेस्ट में ऋषभ पन्त की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। पन्त ने टेस्ट की पहली पारी में 159 रनों की नाबाद पारी खेली है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टिम पेन की पत्नी और बच्चे के साथ बेबीसीटर वाली तस्वीर वायरल होने पर ऋषभ पंत ने दिया बयान appeared first on SportzWiki Hindi.