हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से सस्पेंड कर दिया गया है. बता दें, कि इन दोनों खिलाडियों ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए ही दोनों खिलाड़ियों को मामले की पूरी जाँच सस्पेंड होने तक कर दिया गया है. शो के टेलीकास्ट होने के बाद से ही दोनों का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ रहा है. दोनों को लेकर देश की महिलाएं काफी गुस्से में हैं.
अजीत आगरकर ने किया हार्दिक का समर्थन

अजीत आगरकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए गए अपने एक बयान में कहा, “भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या की काफी जरुरत है. उन्हें जल्दी वापस टीम में आना चाहिए. मुझे नहीं पता, कि कौन उनके मामले पर निर्णय लेने वाले हैं और वह कब तक निर्णय लेने वाले हैं.
हार्दिक ने कोई अपराध नहीं किया

अजीत आगरकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए गए अपने एक बयान में आगे कहा, मेरा मानना है, कि उसने कोई अपराध नहीं किया है, उसने जो कुछ भी बयान दिए है. उसके लिए उसने अपनी गलती स्वीकार की है, लोगों को आगे बढ़ने का कम से कम एक अवसर जरुर मिलना चाहिए.
वह पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों खो चूका है, वह पांच वनडे और मिस करने जा रहा है और इससे पिछले ढाई महीने में उसने बहुत क्रिकेट नहीं खेला है. उनका ना खेल पाना टीम के लिए निराशाजनक है. वह टीम को को संतुलन देता है.”
मैं आज करके आया हूँ

आपकों बता दें, कि हार्दिक पांड्या ने इस शो के दौरान कहा था, कि “मेरे परिवार की सोच खुली हुई हैं और जब मैंने पहली बार किसी लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाये, तो मैंने अपने घर कहा, मैं आज करके आया हूँ.”
वहीं उन्होंने बताया, कि जब एक बार उनके माता-पिता उन्हें किसी पार्टी में लेकर गए थे, तो उनके माता-पिता ने हार्दिक से पूछा किस महिला को देख रहा है, तो हार्दिक ने इसका जवाब देते हुए कहा, “मैं सभी महिलाओं को देख रहा हूँ.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post हार्दिक पांड्या को टीम में जगह देने पर धोनी के सबसे बड़े आलोचक अजीत आगरकर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.