Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित की

वेलिंग्टन
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अगले सप्ताह नेपियर में शुरू हो रही वनडे क्रिकेट श्रृंखला के लिए टाम लाथम और कोलिन डि ग्रांडहोमे को टीम में शामिल किया है । लाथम और ग्रांडहोमे को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में आराम दिया गया था । उन्हें भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले तीन वनडे के लिये टीम में शामिल किया है । कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में जगह दी गई है जबकि फिट होकर मिशेल सेंटनेर भी टीम में लौटे हैं ।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि टीम का चयन दो आधार पर किया गया है , पहला विश्व कप के लिये रणनीति तैयार करना और दूसरा दुनिया की दूसरे नंबर की टीम भारत के खिलाफ जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी प्राथमिकता ऐसी टीम तैयार करना है जो भारत के खिलाफ जीत सके और विश्व कप से पहले हम सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन तलाश सकें ।’’      

न्यूजीलैंड टीम :
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रासवेल, कोलिन डि ग्रांडहोमे, लोकी फग्युर्सन, माॢटन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, कोलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर ।