Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शानदार प्रदर्शन के बाद भी इस वजह से स्मृति मंधाना ने मैन ऑफ द मैच लेने से किया इनकार

भारतीय महिला टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे वनडे में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. बता दें, भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को  44.2 ओवर में 161 रन पर आउट कर दिया.

इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी में मंधाना शो देखने को मिला. पिछली मैच में शानदार शतक बनाने वाली इस खिलाड़ी ने इस मैच में भी 90 रन बनाएं.  टीम की कप्तान मिताली राज ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. उन्होंने नाबाद 63 रन बनाएं. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 151 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई.

इस वजह से स्मृति मंधाना ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं लिया

बता दें, भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी. तब एक समय  भारत का स्कोर दो विकेट पर 15 रन था जब सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिगेज (0) और दीप्ति शर्मा (आठ) अपना विकेट गंवा बैठे थे.

स्मृति मंधाना ने कहा,

‘‘मुझे लगता है कि प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार के हकदार हमारे गेंदबाज थे. मैं इसे अपने गेंदबाजों के नाम करूंगी जिन्होंने अच्छी विकेट पर न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोका.

बता दें, भारत ने पहले गेंदबाजी चुनकर कीवी टीम को 161 रन पर आउट कर दिया. अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं एकता बिष्ट, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को दो दो विकेट मिले. न्यूजीलैंड के लिये सर्वाधिक 71 रन कप्तान एमी सैटर्थवेट ने बनाये. बता दें, भारतीय महिला टीम ने पहला वनडे नौ विकेट से जीता था.

मिताली राज ने टीम के प्रदर्शन पर कही ये बात 

उन्होंने कहा,

‘‘टीम के प्रदर्शन से मैं खुश हूं. चुनौतीपूर्ण हालात में बल्लेबाजी करना मुझे हमेशा अच्छा लगता है. यहां संयम के साथ खेलने की जरूरत थी. स्मृति फॉर्म में है और उसके साथ टिके रहने की ही जरूरत थी.’’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post शानदार प्रदर्शन के बाद भी इस वजह से स्मृति मंधाना ने मैन ऑफ द मैच लेने से किया इनकार appeared first on SportzWiki Hindi.