खेल डेस्क। भारतीय टीम को दो बार (टी-20 और वनडे) विश्व कप जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने इसी साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ में खेलने को लेकर बड़ी बात कही है।
'विराट ब्रिगेड' ने 72 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज ये खिलाड़ी बना सीरीज का हीरो
विश्व कप 2011 के मैन ऑफ सीरीज रहे युवराज सिंह को अभी भी आगामी विश्व कप में खेलने की उम्मीद हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में आठ हजार से अधिक रन बनाने वाले युवराज सिंह ने कहा कि वह इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का प्रयास करेंगे। वह रणजी ट्रॉफी के बाद होने वाले राष्ट्रीय टी-20 टूर्नामेंट और आईपीएल के माध्यम से भारतीय टीम में वापसी करने का सपना देख रहे हैं।
रोहित शर्मा ने शेयर की बेटी के साथ खूबसूरत फोटो, ये नाम हो सकता है हिटमैन की नन्नी परी का!
पंजाब का यह बाएं हाथ का बल्लेबाज अभी बंगाल के खिलाफ कोलकता में रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहा है। टी-20 क्रिकेट के एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले युवराज ने कहा कि क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में अभी तक युवराज सिंह का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सिडनी में 64 साल बाद रचा इतिहास, इस गेंदबाज की बराबरी
युवराज सिंह को आगामी आईपीएल सत्र के लिए मुम्बई इंडियन्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। वह मुम्बई इंडियंस की ओर से इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब है।युवराज सिंह ने भारतीय टीम की ओर से 304 चार वनडे मैचों में 8701 रन बनाए हैं। अपने वनडे करियर में उन्होंने 14 शतक भी लगाए हैं।