Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि टीम स्वचालित स्थिति में है: विराट कोहली

माउंट माउंगानुइ
क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उनकी टीम ‘स्वचालित’ स्थिति में है और ऐसे भी 2019 विश्व कप को लेकर फिलहाल ंिचता करने की कोई जरूरत नहीं है। आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को विश्व कप में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कोहली ने कहा कि अगर आप पिछले पांच मैचों को देखेंगे (आॅस्ट्रेलिया में दो और न्यूजीलैंड में तीन), मैंने कहा था कि हम बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान को मजबूत करना चाहते है और रायुडू उम्मीदों के मुताबिक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे आप बल्लेबाजी क्रम पर ज्यादा भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि दिनेश (कार्तिक) भी शानदार लय में है। अगर हमें मध्यक्रम में बदलाव करना हुआ तो वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते है। एमएस (महेंद्र सिंह धोनी) गेंद को अच्छे से हिट कर रहे है। पहले तीन मैचों को देखे तो हमे ज्यादा ंिचता करने की जरूरत नहीं। आत्मविश्वास से भरे भारतीय कप्तान ने उम्मीद जतायी की उनकी गैरमौजूदगी में टीम इस प्रदर्शन को जारी रखेगी।

कोहली से पूछा गया कि क्या उनकी गैरमौजूदगी में टीम का दमखम कम होगा तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल भी नहीं, हमारे लिए चीजें अब स्वचालित स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता की दमखम में कोई कमी आयेगी। मैं खुश हूं की टीम का साथ तब छोड़ रहा हूं जब हम श्रृंखला जीत चुके है। इससे मैं तनावमुक्त रहूंगा। टीम का दमखम वही रहेगा क्योंकि यह हमारी टीम संस्कृति का हिस्सा बन गया है और जरूरी नहीं कि इसमें मुझे कुछ करना है।