Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारतीय टीम को दी बधाई

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 2-1 से हारकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कार लिया है। एडिलेड में खेले गये पहले मैच को टीम इंडिया ने 31 रनों से अपने नाम किया था। उसके बाद पर्थ टेस्ट में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने उसे अपने नाम कर लिया। मेलबर्न में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मात देकर सीरीज अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम

भारतीय टीम ने इस सीरीज जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गयी है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया में हार चुकी है।

पाकिस्तान की टीम के पास हमेशा से शानदार तेज गेंदबाजी रही है। इसके बावजूद वह अभी तक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं। अब उनसे पहले भारत ने वहां टेस्ट सीरीज जीत ली है।

इमरान खान ने दी बधाई

भारत की इस शानदार जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान ने बधाई दी है। इमरान पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान और खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन वह भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा

“विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने पर बधाई।”

क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शामिल हैं इमरान

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की गिनती क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में की जाती रही है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने 1992 में विश्व कप पर भी कब्जा जमाया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह राजनीती में उतर गये थे। पिछले ही साल चुनाव जीतकर वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारतीय टीम को दी बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.