इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम कल हेमिल्टन में पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा मैच अपने नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में खेलती नजर आएंगी। विराट की अनुपस्थिति में टीम की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथ में होगी। भारतीय टीम इस समय इस सीरीज में 3—0 से आगे चल रही है और अब भारतीय टीम की नजर कीवी टीम का पांच वनडे की सीरीज में सफाया करने की है।
हिटमैन रोहित हैमिल्टन में रच सकते है इतिहास, इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय
इसी बीच आपको बता दें कि रोहित शर्मा के लिए हेमिल्टन में खेले जाने वाला चौथा वनडे मैच बहुत खास है। क्योंकि रोहित शर्मा जब गुरुवार को हेमिल्टन में खेलने उतरेंगे तो यह उनके वनडे करियर का 200वां इंटरनेशनल मैच होगा। रोहित ने अभी तक वनडे करियर में 199 वनडे खेले है और इस दौरान रोहित शर्मा ने वनडे में 7799 रन बनाए हैं, इसमें 22 शतक शामिल हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इस दौरान वनडे में तीन दोहरे शतक भी जड़ने में कामयाबी हासिल की है।
ICC T20 World Cup 2020 का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगा भारत का मुकाबला पाकिस्तान से!
आपके बता दें कि रोहित शर्मा चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते है। रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धोनी अभी वनडे में 215—215 छक्के लगा कर बराबरी पर है। इसी बीच रोहित शर्मा चौथे वनडे में छक्का लगाते ही महेन्द्र सिंह धोनी से आगे निकल जाएंगे और छक्कों के मामलें में रोहित शर्मा भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।