Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या की हुई वापसी, तो रॉस टेलर ने कही ये बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मैच को भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया है. भारतीय टीम ने अपनी इस जीत के साथ ही पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. भारतीय टीम की इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रॉस टेलर आये थे. उन्होंने अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है.

हार्दिक की वापसी से अधिक मजबूत हुआ है भारत 

जब रॉस टेलर से हार्दिक पांड्या की वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हार्दिक पांड्या की वापसी से भारतीय टीम और मजबूत हुई है. उसने भारतीय टीम को बैलेंस दिया है. उसने आज 2 विकेट हासिल किये और एक शानदार कैच भी पकड़ा. वह अपनी ताकत का बखूबी इस्तेमाल करता है.”

हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई तरह की अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था. हालाँकि, गुरूवार को उनके लिए राहत की खबर तब आई, जब हार्दिक को बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक खेलने की इजाजत दे दी.

स्पिनरों के खिलाफ धैर्य रखना होगा

भारतीय स्पिनरों के बारे में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा,

“हम स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे और मुझे लगा कि मैं ऐसा कर सकता हूँ, इसलिए स्पिनरों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहता हूँ.

स्पिनरों के खिलाफ आपको धैर्य रखना होगा और स्वीकार करना होगा, कि वे अच्छी गेंदबाजी करने जा रहे हैं इसलिए महत्वपूर्ण है, कि आप उनके खिलाफ अपने विकेट बचाए और अंत में जाकर तेजी से रन बनाये. आज मेरी यही कोशिश भी थी.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हार्दिक पांड्या की हुई वापसी, तो रॉस टेलर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.