Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी के साथ तोड़ा करार

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भले ही कुछ साल पहले अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह अभी भी भारत के सबसे महंगे ब्रांड सेलेब्रिटी की सूची में शामिल हैं। अभी भी उन्होंने कई बड़ी कंपनियों के साथ करार कर रखा है।

सिडनी में अब इतने सालों बाद इस नई ड्रेस में नजर आएगी कंगारू टीम

भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने करोड़ों रुपए का भुगतान नहीं होने के कारण पोशाक और उपकरण बनाने वाली कंपनी स्पार्टन स्पोटर्स के साथ नाता तोड़ दिया है। विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस कंपनी में निवेशक और सलाहकार बोर्ड के सदस्य थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने सिडनी स्थित इस कंपनी के साथ 2016 में करार किया था।

पांड्या और राहुल को महंगे पड़े बिगड़े बोल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से हुए बाहर

सिडनी स्थित इस कंपनी ने सचिन तेंदुलकर के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, क्रिस गेल और इयोन मोर्गन जैसे स्टार क्रिकेटरों के साथ भी करार किया था। भारतीय टीम को दो बार विश्व चैम्पियन बनाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी और तेज गेंदबाज मिशेल जानसन जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी इस मामले में कंपनी को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं या कार्रवाई करने जा रहे हैं।

इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने इस कंपनी को बेचने का आदेश दिया था। अगर कंपनी बिक जाती है तो इसके साथ खिलाडिय़ों के करार पर असर पड़ सकता था।