Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या ने फिर साबित किया कि वह क्यों विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण हैं

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले दो मैच में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से आगे हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक की टीम में जगह मिली।

हार्दिक की वापसी

एशिया कप में भारत के लिए अंतिम मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आज मैदान पर वापसी की। वह वहां पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हो गये थे। इसके बाद करीब तीन महीने तक मैदान से बाहर रहे थे।

उसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें दोनों टेस्ट में प्लेयिंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें विवाद की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था।

आज मैच में की शानदार गेंदबाज

 

चार महीने से ज्यादा समय के बाद भारत के लिए खेल रहे हार्दिक पांड्या ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के बजाए कप्तान ने उन्हें 10 ओवर की गेंदबाजी दी।

हार्दिक ने 10 ओवर में 45 रन देकर न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें हेनरी निकोलस और मिचेल सेंटनर को आउट किया। शुरूआती 5 ओवर में उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए थे।

विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण

हार्दिक पांड्या ने आज एक बार फिर साबित किया कि क्यों वह विश्व कप में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह मैच में 10 ओवर डालने की क्षमता रखते हैं और साथ की उनकी फील्डिंग भी शानदार है।

आज भी उन्होंने हवा में उड़ते हुए केन विलियमसन का कैच लपका था। भारत के पास दो प्रमुख तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज हैं। पांचवें गेंदबाज के रूप में हार्दिक और केदार जाधव का विकल्प है। इसी वजह से हार्दिक विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हार्दिक पांड्या ने फिर साबित किया कि वह क्यों विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण हैं appeared first on SportzWiki Hindi.