भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आग़ज हो गया है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच नेपियर में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. न्यूजीलैंड टीम के कप्तान ने ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की पूरी टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई.
भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने झटके. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किएं. वहीँ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और चहल ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किएं. भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी. टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी. इसी बीच जैसे ही धवन ने 10 रन बनाएं अपने 5 हजार रन पूरे कर लिएं.
ये वीडियो देख आपको अंदाजा हो जाएगा धोनी को क्रिकेट की कितनी समझ है

भारतीय टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में विकेट के पीछे शानदार काम किया है. जब न्यूजीलैंड ने अपने 9 विकेट गवां दिए थे. तब ट्रेंट बोल्ट आखिरी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी कर रहे थे. गेंदबाजी की कमान तीन विकेट ले चुके कुलदीप यादव के हाथ में थी. तभी स्टंप माइक में महेंद्र सिंह धोनी को कहते सुना गया, ये रोकेगा आँख बंद कर के रोकेगा इसे अंदर से खेला. अगली गेंद पर बोल्ट वैसा ही करते हैं और अपना विकेट गंवा देते हैं.
यहाँ देखें वीडियो
@msdhoni literally dictated that last wicket step by step before it happened. #NZvIND #Dhoni pic.twitter.com/QwPyuE1mEv
— Venkat Iyer (@Vencuts) January 23, 2019
बता दें, इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार स्टम्पिंग भी की. उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को शानदार तरीके से अपना शिकार बनाया. बता दें, विकेटकीपिंग के साथ साथ यह खिलाड़ी बल्लेबाजी में भी शानदार फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी ने लगातार तीन अर्धशतक लगा दिए थे. अब इस सीरीज में देखना होगा बल्ले से यह खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करता है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: धोनी ने मैच के दौरान कुलदीप यादव को कहा कुछ ऐसा, अगली गेंद पर मिला विकेट, स्टंप माइक में हुआ रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.