ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक बार फिर से भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। भारतीय टेस्ट के नियमित सदस्य रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ सालों में वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का ज्यादा हिस्सा नहीं रहे हैं।
आशिष नेहरा ने किया मोहम्मद शमी को विश्व कप में लेने का समर्थन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के सिडनी क्रिकेट मैदान में खेले गए पहले मैच में मोहम्मद शमी भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे थे।

मोहम्मद शमी की हालिया फॉर्म और गेंदबाजी में उनके लगातार होते सुधार को देखते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशिष नेहरा ने मोहम्मद शमी को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में शामिल करने की बात कही है।
मोहम्मद शमी हो सकते हैं वनडे के अच्छे गेंदबाज
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी साल 2015 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उसके बाद से तो वो लगातार भारतीय वनडे टीम से नजरअंदाज किए जा रहे थे।

आशिष नेहरा ने मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में विश्व कप के लिए शामिल करने का समर्थन किया है। आशिष नेहरा ने कहा कि “आपको तेज गेंदबाजों के पूल की जरूरत होगी क्योंकि विश्व कप इंग्लैंड में है और दो नई गेंदे होगी। मुझे लगता है कि शमी और उमेश अच्छा कर सकते हैं। शमी वनडे के अच्छे गेंदबाज हो सकते हैं। अगर आप मुझसे पूछते हैं कि बुमराह शमी और भुवनेश्वर मेरी तीन टॉप की पसंद रहेंगी।”
शमी के पास नहीं है अनुभव की नहीं है कोई कमी
नेहरा ने आगे कहा कि “खलील विश्व कप के लिए तैयार हैं या नहीं, ये कहना जल्दबाजी होगी। खलील और सिराज के पास अनुभव कम होगा जो दबाव में रहेंगे और घबरा सकते हैं। शमी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। आपको चोटों पर भी ध्यान देना होगा। अब तक भुवनेश्वर और बुमराह निश्चित हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post विराट कोहली से आशीष नेहरा ने लगाई गुहार, कहा ‘जीतना है आगामी विश्व कप, तो इस गेंदबाज को करो टीम में शामिल…’ appeared first on SportzWiki Hindi.