Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या-के एल राहुल द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पड़ी पर बीसीसीआई सख्त, कारण बताओं नोटिस जारी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या द्वारा कॉफी विथ करण शो में दिए गए विवादित बयान को लेकर. आज सुबह सोशल     मीडिया पर माफी मांगी है. बता दें, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और हार्दिक पांड्या इस शो में गएँ थे. उन्होंने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में भी विराट  को बेहतर बताया था. जिसके बाद बवाल और बढ़ गया.

बोर्ड के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

बोर्ड के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. शो में महिलाओं पर की गईं पंड्या की टिप्पणियों के लिए समिति ने दोनों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है.

गौरतलब है कि,बीसीसीआई ने शो में की गई पंड्या की टिप्पणियों को ‘मूर्खतापूर्ण और शर्मिंदगी भरा’ बताया. साथ ही उन्हें चेतावनी दी. बोर्ड इस प्रकार के चैट शो में खिलाड़ियों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रहा है. बीसीसीआई यदि ऐसा फैसला लेता है, तो क्रिकेटर्स भविष्य में किसी भी चैट शो में भाग नहीं ले पाएंगे.

सीओए प्रमुख विनोद राय ने बताया,

‘हमने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को उनकी टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. उन्हें अपनी सफाई पेश करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है.’

क्या कहा था हार्दिक पांड्या ने 

शो के दौरान पंड्या ने कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया. उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता से बहुत ज्यादा खुले हुए हैं. यहां तक कि वे उन्हें अपनी वर्जिनिटी खोने वाली बात भी बता चुके हैं. जब उनसे पूछा गया कि वे क्लब में किसी महिला का नाम क्यों नहीं पूछते तो हार्दिक पंड्या ने जवाब दिया, ‘मुझे उन्हें देखना पसंद है.मैं यह देखना चाहता हूं कि वे किस तरह चलती हैं.’ इसके बाद सोशल मीडिया पर पंड्या की आलोचना होने लगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पांड्या-के एल राहुल द्वारा महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पड़ी पर बीसीसीआई सख्त, कारण बताओं नोटिस जारी appeared first on SportzWiki Hindi.