भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय विश्व के सबसे शानदार सलामी बल्लेबाज में से एक हैं. जब से उन्होंने भारतीय टीम में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी शुरू की है. एक अलग ही बल्लेबाज के रूप में उभर के आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भी ये खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं.
पिछले पांच सीरीज के तीसरे मैच में नहीं चला इनका बल्ला

भारतीय टीम का ये शानदार सलामी बल्लेबाज पिछले पांच सीरीज में तीसरे मैच में लगातार असफल हुआ है. आज भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मैच में यह बल्लेबाज असफल साबित हुआ. उन्होंने आज सिर्फ सात रन ही बनाएं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब वो तीसरे मैच में असफल हुए. इससे पहले भी वो सीरीज के तीसरे मैच में असफल होते आए हैं. पिछले चार सीरीज की अगर बात करें तो वो 9,8,2,0 और आज के मैच में 7 रन ही बना पाएं हैं.
ऐसे आउट हुए रोहित शर्मा

भारतीय टीम जब 231 रन के लक्ष्य का पीछा करने आई. तब भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज से टीम को बहुत उम्मीद थी. रोहित शर्मा भी शानदार फॉर्म में थे. लेकिन शुरू से ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज उनपर दबाब बना रहे थे. लेकिन पीटर सिडल की धारदार गेंद पर वो शॉन मार्श को कैच दे बैठें. मार्श ने भी शानदार तरीके से कैच लपका.
यहाँ देखें वीडियो
Hitman out. pic.twitter.com/IEYKxHmlyN
— Prem Chopra (@premchoprafan) January 18, 2019
ये शानदार रिकॉर्ड बनाने से चुके रोहित शर्मा
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे इस मैच में अगर रोहित शर्मा यदि 28 रन अपनी बल्लेबाजी के दौरान बना पाने में सफल होते तो इस मैदान पर भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते.
अभी यह रिकॉर्ड क्रिस श्रीकांत के नाम हैं उन्होंने 368 रन बनाए हैं. लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएं और 7 रन पर ही अपना विकेट गवां बैठे. अब रोहित शर्मा को इस रिकॉर्ड के लिए अब इंतजार करना होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: सीरीज के हर तीसरे मैच में नहीं चलता है रोहित शर्मा का बल्ला, ये रिकॉर्ड हैं गवाह appeared first on SportzWiki Hindi.