Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलिस के अत्याचार से बचने के लिए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूली: एस श्रीसंत

आईपीएल 2013 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त पाये गये थे. साल 2013 के आईपीएल में एस श्रीसंत समेत अजित चंदीला व अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने एक होटल से पकड़ा था.

जिसके बाद तीनों पर ही स्पॉट फिक्सिंग का केस चला था. तीनों ने ही अपना कुछ समय जेल में बिताया था. बीसीसीआई ने इन तीनों ही खिलाड़ियों पर आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था.

आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिए श्रीसंत ने कोर्ट में दी हुई है अर्जी 

अदालत ने साल 2015 में एस श्रीसंत को बरी कर दिया था. हालाँकि बीसीसीआई ने जेल से बरी होने के बावजूद श्रीसंत पर लगा आजीवन प्रतिबंध नहीं हटाया.

बीसीसीआई के आजीवन प्रतिबंध ना हटाये जाने के कारण श्रीसंत ने अपने अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगे हुई है. जिसमे श्रीसंत का कहना है, कि उन पर लगाया गया जीवन भर का प्रतिबंध बहुत कठोर है. उन्होंने साथ ही कहा है, कि ऐसा कोई भी सबूत नहीं है. जिससे यह साबित हो पाए, कि वे स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त थे.

पुलिस के अत्याचार से बचने के लिए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूली

बुधवार को एस श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है, कि दिल्ली पुलिस के अत्याचार से बचने के लिए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूली थी.

उन्होंने जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस केएम जोसेफ की एक पीठ को बताया, कि सट्टेबाज ने उन्हें स्पॉट-फिक्सिंग में  लिप्त होने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने सट्टेबाजों का यह ऑफर ठुकरा दिया था.

अदालत ने बीसीसीआई से जवाब देने के लिए कहा 

श्रीसंत की पैरवी कर रहे वरिष्ट वकील सलमान खुर्शीद ने श्रीसंत और बुकि के बीच हुई बातचीत को को कोर्ट में बताया. खुर्शीद ने कहा, कि श्रीसंत पर तौलिया के जरिये स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप हैं, लेकिन मैदान पर हर खिलाड़ी तौलिया रखता है. अदालत ने बीसीसीआई से श्रीसंत की इस बात पर दस्तावेजों का जवाब देने को कहा है.

न्यायालय ने मामले की सुनवाई 20 फरवरी तक की स्थगित

साथ ही जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने कहा है, कि अगर एस श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर मिला था, तो उन्हें पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी. उन्होंने कहा इस मामले में श्रीसंत का आचरण अच्छा नहीं था. न्यायालय ने मामले की सुनवाई 20 फरवरी तक स्थगित कर दी है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पुलिस के अत्याचार से बचने के लिए आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की बात कबूली: एस श्रीसंत appeared first on SportzWiki Hindi.