इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के साल 2018 बहुत अच्छा रहा है। भारत के कई खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हाल ही जारी कंगारू दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत ही भारतीय टीम कंगारू धरती पर इतिहास रचने से एक कदम दूर है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच कल से सिडनी में खेला जाएगा।
इसी बीच आपको बता दें कि साल 2018 के अंत में जारी हुई टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शीर्ष पर कायम है। वहीं, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाड़ा गेंदबाजी में अव्वल स्थान पर है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 937 अंक प्राप्त किएं है। जो अभी तक सबसे हासिल किया गया अंक है। विराट कोहली ने इस साल वनडे और टेस्ट में जमकर रन बनाएं है। वहीं, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का कंगारू धरती पर शानदार प्रदर्शन करने का उनको भी साल के अंत में ईनाम मिला।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने कंगारूओं के खिलाफ खेले गए मेलबर्न के तीसरे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही बुमराह टेस्ट बॉलरों की रैकिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गए है। इसी के साथ कंगारू धरती पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा हैं। वहीं युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत 10 स्थानों की छलांग लगाकर करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम के लिए कंगारू दौरा बहुत अहम है। क्योंकि भारत कंगारू धरती पर 70 साल का सूखा समाप्त करने की पूरी कोशिश करेगी। इसलिए भारत के लिए सिडनी में खेला जाने वाला चौथा टेस्ट बहुत अहम है। भारतीय टीम ने करीब 70 वर्षो से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।