Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कब कहां और कैसे देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट काटें के टक्कड़ का होने वाला है. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाएं हुए है. इसलिए टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर सीरीज जितने का सुनहरा मौका है. ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी.

भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट से पहले 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है 

भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. अब इन्ही खिलाड़ियों में से आखिरी इलेवन की घोषणा होगी. भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट से पहले इशांत शर्मा को टीम से बाहर कर दिया है. वहीँ रोहित शर्मा के स्वदेश वापसी की वजह से उनको भी आखिरी टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला है. आर अश्विन और कुलदीप यादव को भी आखिरी टीम में लिया गया है. हालांकि आर अश्विन के खेलने पर अभी संचय है.

ये है आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम 

भारत ने आखिरी टेस्‍ट के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है जो कि इस प्रकार है-विराट कोहली(कप्‍तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, रिषभ पंत (विकेटकीपर)केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और आर अश्विन.

यहाँ जाने कब कहाँ और कैसे देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच 

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच आप भारत में सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे अगर आपको मैच हिंदी कमेंट्री में देखना है तो इसके लिए आपको सोनी टेन-3 चैनल लगाना होगा. इन मैचों का लाइव ऑनलाइन टेलीकास्ट सोनी लीव ऐप पर होगा. आखिरी टेस्ट मैच कल सुबह 5.00 बजे शुरू होगा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post जाने कब कहां और कैसे देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच appeared first on SportzWiki Hindi.