Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी न्यूजीलैंड में बना सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने हाल ही में कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल कर ली है। विराट बिग्रेड ने कंगारू टीम को पहले टी20 में बराबरी पर रोका उसके बाद टेस्ट सीरीज में 2—1 से रौंदा, वहीं वनडे सीरीज में भी विराट एंड कंपनी ने कंगारू टीम को 2—1 से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा किया। इसी के साथ भारतीय टीम ने करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।

भारतीय टीम को वनडे सीरीज में विजयी बनाने में भारत के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने अहम भूमिका निभाई। तीन वनडे मैचों की सीरीज में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने दो मैचों में मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। जिसके लिए धोनी को मैन आफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। धोनी अब कंगारू दौरे के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए तैयार है। धोनी कीवीयों के खिलाफ वनडे सीरीज में एक शानदार रिकॉर्ड बना सकते हैं और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के सचिन तेंदुलकर और विरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

आपको बता दें कि धोनी ने न्यूजीलैंड दौरे पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में अभी तक 12 मैचों में 541 रन बनाए है और वो इस मामलें तीसरे स्थान पर है। धोनी से आगे अभी इस मामलें में अभी सचिन तेंदुलकर 652 रन और विरेन्द्र सहवाग 598 रन बनाकर आगे है। ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ कीवी धरती पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो सकते है। धोनी की इस समय शानदार फॉर्म चल रही है। ऐसे में ये रिकॉर्ड धोनी तोड़ सकते है। आपको बता दें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा।