ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न वनडे को जीतने के लिए भारत को 231 रनों को लक्ष्य मिला था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 49वें ओवर में 230 रनों पर आउट कर दिया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी को देखते हुए 231 रनों का लक्ष्य कुछ ख़ास बना नहीं था लेकिन मेजबान टीम ने अच्छी गेंदबाजी की और मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गये।
धोनी फिर रहे नाबाद

सीरीज के पहले मैच में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल चुके महेंद्र सिंह धोनी ने अगले दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की। दूसरे मैच में उन्होंने 54 गेंद पर 55 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
इस मैच में भी उन्होंने 87 रनों की नाबाद पारी खेली। एक समय 113 के स्कोर पर रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद केदार जाधव के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
माइकल वॉन ने की तारीफ

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय टीम और महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक माने जाते हैं। कई बार वह इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को धोनी से बेहतर फिनिशर बताया था। अब एक बार फिर वह धोनी के मुरीद ही गये हैं।
वॉन ने ट्विटर पर लिखा
“इसे आप कहते हैं टाइमिंग ए चेस। धोनी हमेशा की तरह शांत रहे। एमसीए पर काफी टेंशन जैसा माहौल रहा। भारत एक शानदार क्रिकेट टीम है।”
That’s what you call ‘Timing a chase’ !! @msdhoni is one cool cucumber … Great tension at the #MCG … India are a fantastic cricket team … #AUSvIND @FoxCricket
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 18, 2019
विश्व कप के लिए माही महत्वपूर्ण

इस साल इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप खेला जाना है। इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। उनके पास 330 से ज्यादा वनडे मैचों का अनुभव है और विकेट के पीछे से वह गेंदबाजों की भी मदद करते हैं।
धोनी ने 2018 के खराब प्रदर्शन को पीछे छोडकर इस सीरीज के 3 मैच में 193 रन बनाये। हालांकि, उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी नहीं की लेकिन टीम की जरूरत के मुताबिक उन्होंने रन बनाये।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक माइकल वॉन भी हुए उनके मुरीद, सोशल मीडिया पर दी ये उपाधि appeared first on SportzWiki Hindi.