ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना दिए। 289 रनों के जवाब में भारतीय की शुरुआत काफी खराब रही और 4 के स्कोर पर तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। विराट कोहली, शिखर धवन और अम्बाती रायडू तीनों पवेलियन लौट चुके हैं।
रायडू हुए एलबीडबल्यू

भारतीय वनडे टीम में नये नंबर 4 बल्लेबाज अम्बाती रायडू बिना खाता खोला पवेलियन लौट गये। एशिया कप में टीम में वापसी करने वाले रायडू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।
विराट कोहली के आउट होने के दो गेंद बाद ही रायडू तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन ने एलबीडबल्यू कर दिया। गेंद विकेट के सामने उनके पैर पर लगी और अम्पायर ने आउट देने में कोई संकोच नहीं किया।
डीआरएस भी गंवाया

अम्पायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद अम्बाती रायडू ने दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा से विचार कर डीआरएस लेने का फैसला किया। रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी थी।
इसके बाद गेंद विकेट के सामने ही रायडू के पैर पर लगी और जाकर विकेट पर टकराती। इसके बाद थर्ड अम्पायर ने भी उन्हें आउट घोषित कर दिया और भारत का रिव्यू भी बर्बाद हो गया।
ढाई महीने बाद मैच खेल रहे रायडू

अम्बाती रायडू भारत के लिए सिर्फ वनडे मैच खेलते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज के बाद उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला है।
इसका असर आज साफ उनकी बल्लेबाजी में दिखा। विराट और धवन जैसे बल्लेबाज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये रायडू का पैर ही नहीं चला और आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
देखें विकेट का वीडियो:
Sir Ambati Rayudu pic.twitter.com/z9anKP87SU
— ye cricket hai (@cricket_ye) January 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: ढाई महीने बाद मैदान पर उतरे अम्बाती रायडू दूसरी हुआ कुछ ऐसा भारतीय ड्रेसिंग रूम में फैला सन्नाटा appeared first on SportzWiki Hindi.