Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं केदार जाधव, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

भारत ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 90 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 324 रन बनाये लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी पारी सिर्फ 234 रनों पर सिमट गयी। इससे पहले भारत ने पहले वनडे को भी 8 विकेट से अपने नाम किया था। इन दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।

केदार जाधव निभा रहे अहम भूमिका

भारत की जीत में कई खिलाड़ियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन दोनों जीत में केदार जाधव का भी काफी अहम योगदान रहा। उनका योगदान भले ही ज्यादा नहीं दिखा लेकिन उनकी भूमिका काफी अहम थी।

पहले मैच में जहाँ उन्होंने छठे गेंदबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैनरी निकोलस को आउट किया, वहीं दूसरे मैच में भी इनफॉर्म रॉस टेलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने बल्ले से भी 10 गेंद में 22 रन बनाये।

उनके पिछले 16 मैच में नहीं हारा भारत

केदार जाधव ने भारतीय टीम के लिए जो पिछले 16 वनडे मैच खेले हैं, उसमें टीम को एक भी हार नहीं मिली है। उनके खेलते हुए भारतीय टीम को अंतिम हार 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में मिली थी।

उसके बाद केदार जाधव ने भारत के लिए 16 मैच खेले हैं। इसमें भारत को 15 मैच में जीत मिली है वहीं एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया मुकाबला टाई रहा था। वह चोट की वजह से इंलैंड दौरे में टीम का हिस्सा नहीं थे।

विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण

केदार जाधव विश्व कप में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह नंबर 6 पर तेजी से रन बनाने के साथ ही छठे गेंदबाजी की भूमिका भी निभा सकते हैं। इसी वजह से उनकी भूमिका अहम है।

जाधव ने अभी तक भारत के लिए 51 मैच खेले हैं। इसकी 33 पारियों में 46 की औसत और करीब 110 की स्ट्राइक रेट से उनके नाम 967 रन दर्ज हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस मैचों में 22 बल्लेबाजों को भी आउट किया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं केदार जाधव, आंकड़े दे रहे हैं गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.