वर्तमान समय में दुनिया के कई ऐसे गेंदबाज है, जो शानदार गेंदबाजी कर रहे है और विश्व क्रिकेट में अपना परचम लहरा रहे हैं. वर्तमान में सभी देशों के पास एक से बढ़कर एक गेंदबाज है.
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट से एक सवाल पूछा गया, कि वर्तमान समय में कौन सा गेंदबाज दुनिया का सबसे अच्छा गेंदबाज है?
शॉन टेट ने बुमराह और राशिद खान का लिया नाम

आपकों बता दें, कि जब सोशल मीडिया में शॉन टेट से पूछा गया की कौन वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब में दो नाम लिए हैं.
शॉन टेट ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को वर्तमान समय का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया है.
बता दें, कि शॉन टेट ने ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए 35 वनडे मैचों में 62 विकेट व 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 28 विकेट हासिल किये हुए है.

वनडे रैंकिंग में बुमराह नंबर-1 तो टी-20 में राशिद नंबर-1

वर्तमान समय में जसप्रीत बुमराह और राशिद खान विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजो में से हैं. भारतीय टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जहां वनडे रैंकिंग के नंबर-1 तेज गेंदबाज हैं, तो वहीं अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान वनडे रैंकिंग के नंबर-2 गेंदबाज हैं. हालाँकि, आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज हैं.
साल 2018 में दोनों का ही रहा शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में कुल 13 वनडे मैच खेले थे, जिसमे उन्होंने 16.63 की शानदार औसत व 3.62 की इकॉनामी रेट से कुल 23 विकेट लिए थे.
वहीं अगर राशिद खान की बात करें, तो उन्होंने कुल 20 वनडे मैच साल 2018 में खेले थे. जिसमे उन्होंने 14.45 की औसत व 3.89 की इकॉनामी रेट से 48 विकेट लिए थे. इन दोनों ही गेंदबाजो के आगे दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज घुटने टेकने में मजबूर हो जाते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post शॉन टेट से पूछा गया कौन है वर्तमान समय में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज? इस भारतीय खिलाड़ी का लिया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.