Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत-पेन विवाद में कूदा राजस्थान रॉयल्स, टिम पेन को दिया ख़ास निमंत्रण

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन के बीच पूरी टेस्ट सीरीज में नोंक झोंक चल रही है। पन्त के अलावा टिम पेन अन्य भारतीय खिलाड़ी को उकसाने के लिए भी विकेट के पीछे से कुछ न कुछ कमेंट करते सुने गये हैं। अब उन दोनों के इस मजाकिया विवाद पर राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट किया है।

ऋषभ पन्त को बेबी सिटर बनने को कहा था

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टिम पेन ने ऋषभ पन्त को बेबी सिटर बनने के लिए कहा था। बल्लेबाजी कर रहे पन्त को उकसाने के लिए पेन ने कहा था

“बिग एमएस (धोनी) वनडे टीम में भी लौट आया है। हमें अब इसे (पंत) अपनी हरीकेन्स टीम में शामिल कर लेना चाहिए। हमें बल्लेबाज की भी जरूरत है। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यो तुम बच्चे खिला सकते हो। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।”

पंत बने बेबी सिटर

इसके बाद अब टिम पेन की पत्नी और उनके बच्चों की फोटो ऋषभ पन्त के साथ वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम द्वारा आयोजित किये गये पार्टी की इस फोटो में पेन के बच्चे पन्त की गोद में हैं।

इसके बाद एक यूजर ने टिम पेन और राजस्थान रॉयल्स को टैग करते हुए लिखा कि ऋषभ पन्त बेबी सिटर बन गये हैं और अब टिम पेन की बारी है।

राजस्थान रॉयल्स ने इस वजह से किया ट्वीट

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने रोहित शर्मा को स्लेज करते हुए कहा था कि उन्हें रॉयल्स और इंडियंस दोनों पंसद है लेकिन अगर रोहित छक्का मार देते हैं तो वह मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करेंगे लेकिन रोहित ने छक्का नहीं मारा। अब राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट कर पेन को मुंबई के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच के लिए निमंत्रण भेजा है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पंत-पेन विवाद में कूदा राजस्थान रॉयल्स, टिम पेन को दिया ख़ास निमंत्रण appeared first on SportzWiki Hindi.