इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर इतिहास रचने में एक बार फिर से कामयाबी हासिल कर ली है। विराट बिग्रेड ने कंगारू टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 से हराकर टेस्ट सीरीज के बाद अब वनडे में भी इतिहास रचने में सफलता हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने कंगारू टीम को अंतिम वनडे में 7 विकेट से हराने में कामयाब रही है। कंगारू धरती पर फतह के बाद अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी।
चहल ने मौका मिलते ही बना डाला कंगारू धरती पर ये बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को पछाड़ पहुंचा टॉप पर
इसी के साथ आपको बता दें कि न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी 23 जनवरी से नेपियर में शुरू हो रही वनडे क्रिकेट सीरीज के लिये टॉम लाथम और कोलिन डी ग्रांडहोमे को टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि टॉम लाथम और कोलिन डि ग्रांडहोम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था। लेकिन अब इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे के लिए टीम में शामिल किया है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम अब कंगारू दौरे के बाद न्यूजीलैंड पर अपने जलवे बिखेरने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कंगारू टीम को उनकी ही धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2—1 से और तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2—1 हराने में कामयाबी हासलि की है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कंगारू टीम को करीब 71 साल बाद कंगारू धरती पर हराने में कामयाबी हासिल कर इतिहास रचा है।