स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में टीवी शो ;कॉफी विद करण में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण टीम से बाहर चल रहें हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासकों की समिति ने नए न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से विचार विमर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक इन दोनों क्रिकेटरों का निलंबन हटाने का फैसला किया। साथ ही खबर आ रही है कि हार्दिक पांड्या को इसका फायेदा मिल सकता है साथ ही भारत टीम में जगह मिल सकती है।
आपको बता दे कि इन दोनों को अश्लील टिप्पणी करने के कारण निलंबित कर दिया गया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। लेकिन आज प्रशासकों की समिति (सीओए) ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल का निलंबन तुरंत प्रभाव से हटा दिया। साथ ही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड में खेली जा रही पांच एकदिवसीय मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद होनी वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दे प्रशासकों की समिति ने नए न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से आज विचार विमर्श करने के बाद जांच लंबित रहने तक इन दोनों क्रिकेटरों का निलंबन हटाने का फैसला किया गया है। साथ ही माना जा रहा है कि अब दोनों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट को लोकपाल नियुक्त करेगा है। साथ ही आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को पांच फरवरी को अस्थायी रूप से सूचीबद्ध किया है।
और ये भी पढ़े:
रिकी पोंटिंग ने की इस महान पूर्व क्रिकेटर से पंत की तुलना, जानिए
क्रिकेट विश्व कप से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
कोच पोवार और डायना एडुल्जी से विवाद पर मिताली राज ने फिर दिया बयान, कहा...
Herald