Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम का हुआ ऐलान, इस भारतीय को मिली कप्तानी

इंडिया ए की टीम को इंग्लैंड लायंस टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के सभी पांच वनडे मैच 23 से 31 जनवरी के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले जायेंगे. इसके बाद फरवरी में दोनों टीमों के बीच दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.

वनडे सीरीज से पहले बोर्ड एकादश से दो अभ्यास मैच खेलेगी इंग्लैंड लायंस 

आपकों बता दें, कि इस वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस की टीम दो अभ्यास मैच भी खेलेगी. यह दोनों अभ्यास मैच तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार (18 जनवरी) और रविवार (20 जनवरी) को खेले जायेंगे.

बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम का हुआ ऐलान

बीसीसीआई की चयन समिति ने सोमवार (14 जनवरी) को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम की कप्तानी ईशान किशन को दी है. बता दें, कि अभी इंडिया ए की टीम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इंडिया ए की टीम का भी ऐलान कर दिया जायेगा.

इस प्रकार है इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम :

ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, दीपक हुड्डा, रजत पाटीदार, रिकी भुई, हिम्मत सिंह, मयंक मारकंडे, जयंत यादव, पप्पू रॉय, पंकज जायसवाल, तुषार देशपांडे, नवदीप सैनी

इस प्रकार है वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड लायंस की टीम 

England Lions arrive in India on Sunday

डोम बेस (समरसेट), सैम बिलिंग्स (केंट), डैनी ब्रिग्स (ससेक्स), मैथ्यू कार्टर (नॉटिंघमशायर), जैक चैपल (नॉटिंघमशायर), जो क्लार्क (नॉटिंघमशायर), एलेक्स डेविस (लंकाशायर), बेन डकेट (नॉटिंघमशायर), लुईस ग्रेगरी (समरसेट), सैम हैन (वारविकशायर), टॉम कोहलर-कैडमोर (यॉर्कशायर), साकिब महमूद (लंकाशायर), जेमी ओवरटन (समरसेट), ओली पोप (सरे), जेमी पोर्टर (एसेक्स)

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम का हुआ ऐलान, इस भारतीय को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.