भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. भारत ने दूसरा मैच 90 रन से अपने नाम किया. मैच में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
अंपायर नाइजेल लोंग को देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी
मैच के दैरान अंपायर नाइजेल लोंग को मस्ती करते हुए देखा जा रहा था. लेकिन उनकी मस्ती उस समय भारी पड़ गई. जब अंपायर के साथ में मस्ती के दौरान चोट आ गई. जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. ऐसा लगा उनका हाथ उखड़ गया हो.
यहाँ देखें वीडियो
Watch “umpi_edit_0” on #Vimeo https://t.co/C9si7MIjHX
— Sports Freak (@SPOVDO) January 27, 2019
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे. किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो गई. कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 57 रन डग ब्रैसवेल ने बनाए. भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने झटके. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किएं.

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने खेली बेहतरीन पारी
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की शुरुआत शानदार रही. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: भारत न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान मजाक मजाक में अंपयार के साथ हुआ कुछ ऐसा, टला दर्दनाक हादसा appeared first on SportzWiki Hindi.