विश्व क्रिकेट में आज भारतीय क्रिकेट टीम अपने सबसे शिखर पर खड़ी है। क्रिकेट के सभी तरह के फॉर्मेट में भारतीय टीम की जो मौजूदा स्थिति और लय देखी जा सकती है उससे भारतीय टीम के वर्चस्व को भी समझा जा सकता है। भारतीय टीम क्रिकेट ताकतवर टीमों में से एक है।
भारतीय टीम पाकिस्तान से है ज्यादा अनुभवी
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और क्रिकेट जगत की लगभग हर टीम को पटखनी देकर साबित कर दिया है कि हम सर्वश्रेष्ठ हैं।
PC_GETTY IMAGES
ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वैसे भारत का पड़ोसी पाकिस्तान भी दावेदार के रूप में जानी जा रही है।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना भारत है हमसे ज्यादा अनुभवी
लेकिन भारतीय टीम का लोहा पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने माना है। सरफराज अहमद ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान से ज्यादा अनुभवी करार दिया है।
PC_GETTY IMAGES
सरफराज अहमद ने कहा कि “अगर आप भारत की टीम को देखते हैं, तो वो हमसे ज्यादा अनुभवी हैं। उनके पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, धवन और एमएस धोनी हैं। हमारे पास कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन जब आप दक्षिण अफ्रीका में आते हैं तो आपको पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होती है और अगर आप ऐसा करते हैं तो आप यहां पर मैच जीत जाएंगे।”
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान को लेकर ये बोले अहमद
पाकिस्तान की टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है जहां पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान की टीम ने जीत लिया। पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अपने सलामी बल्लेबाज फखर जमान को लेकर कहा कि “फखर जमान हमारे लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। और उनका लक्ष्य अपना स्वाभाविक खेल खेलना है। ये वैसा ही है जैसा डेविड वार्नर और शाहिद अफरीदी निभाते थे।”
” इसलिए वहीं भूमिका हमारे लिए है और उसे अपना स्वाभाविक खेल खेलना है। लेकिन एक बात जो मैं उनसे कहता हूं वो ये है कि अगर आप उस तरह से खेलने जा रहे हैं तो आपको विकेट पर बने रहना होगा क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो गेंदबाज आपसे डर जाएंगे।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने पाकिस्तान नहीं बल्कि इस देश को माना मौजूदा समय की सबसे मजबूत टीम appeared first on SportzWiki Hindi.