अपनों के प्रति जो प्यार होता है उसे जाहिर कहीं भी किया जा सकता है। अपनों के प्रति हो या दूसरे के प्रति क्रिकेट के मैदान में इमोशनल नजारे कई बार देखने को मिलते हैं। इन इमोशनल नजारे को देखकर देखने वालों के रौंगटे तक खड़े हो जाते हैं और वो वाहवाही करने को भी आतुर हो जाते हैं।
बिग-बैश लीग में दिखा दिल छू लेने वाला नजारा
ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग-बैश टी-20 लीग के दौरान देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी घरेलू टी-20 लीग बिग-बैश लीग का रोमांच इन दिनों अपने चरम पर है।

इसी रोमांच के बीच रविवार को एक मैच के दौरान एक ऐसा इमोशनल नजारा देखने को मिला जो आपको भी खुश कर देगा और आप इस नजारे को दोबारा देखना चाहेंगे।
शेन वॉटसन और उनके बेटे के बीच दिखा बाप-बेटे का प्रेम
बिग-बैश लीग के दौरान रविवार को सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सिडनी थंडर्स के कप्तान शेन वॉटसन और उनके बेटे के बीच एक दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला।
A moment to remember for Shane Watson and his son Will!
#BBL08 pic.twitter.com/7rIdF7iqWv
— KFC Big Bash League (@BBL) January 13, 2019
इस मैच में सिडनी थंडर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स को आसानी से 71 रनों से मात दी। मैच के बाद इस मैच में कप्तानी पारी खेलने वाले शेन वॉटसन के बेटे ने मैदान में एन्ट्री मारी।
शेन वॉटसन और उनके बेटे के प्रेम के नजारे को सीएसके ने इस तरह किया जाहिर
अपने बेटे को मैदान में आता देख शेन वॉटसन ने भी अपने कदम उसकी तरफ बढ़ाए और उनके बेटे ने शेन वॉटसन से ऑटोग्राफ लिया और इसके बाद शेन वॉटसन ने अपने बेटे को गले लगाते हुए चुम लिया। इस नजारे ने हर किसी का दिल छू लिया।
Deivangal ellam thotre pogum thandhai anbin munney!
Dedicated to all the loving #SuperDads! #WhistlePodu #Yellove
https://t.co/1ArqU9xmb5
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 13, 2019
आईपीएल में शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में सीएसके फ्रेंचाइजी ने शेन वॉटसन और उनके बेटे के इस प्रेम के नजारे को ट्वीटर पर शेयर कर तमिल भाषा में लिखा कि दिवंगल इलम ठोत्रो पोगुम थंधै, ऐबिन मुन्ने! सभी को प्यार वाले सुपर डेड को ये समर्पित। #Wistlepodu # Yellove
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वीडियो- शेन वॉटसन और उनके बेटे के बीच मैदान में दिखा दिल छू लेने वाला नजारा, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने समर्पित किया ये गाना appeared first on SportzWiki Hindi.
Dedicated to all the loving 