पाकिस्तान की टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं और वहां वनडे सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे हैं। पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले मैच को अपने नाम किया था, वहीं दूसरे और तीसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में वापसी की। आज दोनों टीमों के बीच चौथा मैच खेला जा रहा है।
सरफराज अहमद टीम का हिस्सा नहीं

पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद चौथे वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं है। उनकी गैरमौजूदगी में शोएब मलिक टीम की कमान संभाल रहे हैं। मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सरफराज की जगह पर पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद रिजवान को विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने इससे पहले जनवरी 2017 में पाकिस्तान के लिए अपना अंतिम वनडे मैच खेला था।
एंडिल फेहलुकवेओ से हुआ था विवाद

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गये दूसरे मैच में कप्तान सरफराज खान ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर एंडिल फेहलुकवेओ पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी। इसके बाद से विवाद चल रहा है। टॉस पर शोएब मलिक ने कहा
“हम सरफराज टीम में चाहते थे, लेकिन हम सब जानते हैं कि क्या हुआ है। मैं इसके बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन उन्होंने मुझे यह मौका दिया है, और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।”
सरफराज पर लगा 4 मैच का बैन

सरफराज अहमद पर चार मैच का बैन लगा दिया गया है। इसी वजह से वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पिंक वनडे मैच से बाहर हुए हैं। वह पहले दोनों टी-20 में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
पाकिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच किसी भी कीमत पर अपने नाम करनी पड़ेगी। ऐसे में नियमित सरफराज के बाहर होना टीम के लिए बारी झटका माना जा रहा है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एंडिल फेहलुकवाओ पर टिप्पणी की वजह से सरफराज अहमद पर लगा चार मैच का बैन, छिनी कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.