भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की सजा को लेकर 17 जनवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन यह सुनवाई एक हफ्ते तक के लिए टल चुकी थी.
इसी बीच हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने क्रिकेट प्रशासक समिति को एक पत्र लिखा है. जिसमे उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर भेजने की बात कही है.
राहुल-हार्दिक को न्यूजीलैंड दौरे पर भेज देना चाहिए

बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने क्रिकेट प्रशासक समिति को पत्र लिखते हुए कहा, “मैं सीओए और पदाधिकारियों से इस मुद्दे को प्राथमिकता पर सुलझाने के लिए एक बैठक का आग्रह करता हूँ.
पांड्या ने जो कहा और केएल राहुल जिस तरह से तमाशबीन बने रहे वह अनुचित और सरासर गलत है, लेकिन मेरी निजी राय है, कि उनके साथ कानून तोड़ व्यवहार किया जाना भी एक गलती है.
उन्होंने जो गलती की उसके लिए उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चूका है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वापस बुला लिया गया था. दोनों बिना शर्त माफ़ी भी मांग चुके है. मुझे लगता हैं, कि दोनों को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना कर देना चाहिए.”
लोकपाल की नियुक्ति सालाना आम बैठक एजीएम में ही की जा सकती
PC: Google
आपकों बता दें, बोर्ड के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने भी जल्द से जल्द एसजीएम बुलाने के लिए सीके खन्ना को पत्र लिखा था. अनिरुद्ध ने अपने पत्र में दलील दी थी, कि वे इसलिए जल्द से जल्द एसजीएम बुलाने के पक्ष में हैं. ताकि बोर्ड के सदस्य लोकपाल की नियुक्ति के मामले पर विचार कर सके. जवाब में खन्ना ने स्पष्ट किया, कि मामला जब तक अदालत में विचारधीन है, उन्हें इंतजार करना होगा.
सीके खन्ना ने लिखा, “बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक, लोकपाल की नियुक्ति सालाना आम बैठक एजीएम में ही की जा सकती है. वैसे भी यह मामला तो पहले से ही अदालत में विचारधीन है.”
आपकों बता दें, कि इसी बिल के तहत हार्दिक और राहुल की सजा का ऐलान होना है, लेकिन फिलहाल बीसीसीआई में यह बिल पारित नहीं है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post हार्दिक और राहुल के लिए आई खुशखबरी, बीसीसीआई अध्यक्ष ने न्यूजीलैंड दौरे पर भेजने के लिए कहा appeared first on SportzWiki Hindi.