Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डीन जोंस ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया भारतीय टीम की मुख्य समस्या, दिया ये तर्क

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन अर्धशतक जड़ दिएं. बता दें, भारतीय टीम का ये बल्लेबाज पिछले कई दिनों से खराब फॉर्म में चल रहा था. बार-बार इस खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की मांग की जा रही थी.

इनकी जगह टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम में लाने की मांग हो रही थी. लेकिन इन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. लेकिन अभी भी इस खिलाड़ी की कई लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं. उन्हीं में से एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और कमेंटेटर डीन जोन्स है उनका मानना है धोनी टीम इंडिया की मुख्य ‘समस्या’ हैं.

‘भारतीय टीम में मुख्य समस्या धोनी है’

बता दें, भारतीय टीम  के इस शानदार बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 के शानदार औसत से रन बनाएं. इन्होंने भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाएं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने कहा,

मुख्य ‘समस्या’ धोनी हैं. वो टीम में लौट आए हैं और सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज खिलाएगी? भारत फिलहाल विश्व कप तक का जो सफर तय कर रहा है, उससे बेहतर वो नहीं कर सकता था और अब उन्हें ये निश्चित करना होगा कि वो न्यूजीलैंड को भी हराएं. सबसे खराब बात ये होगी कि अब वो ब्लैककैप्स के खिलाफ हार जाएं.”

ऑस्ट्रेलिया में चहल का विकास वाकई शानदार है, जबकि कुलदीप ने लगातार प्रभावित किया है 

पहले दो मैच में टीम से बाहर रहे युजवेंद्र चहल ने आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किएं. बता दें, उनको कुलदीप यादव की जगह टीम में चुना गया था.

उन्होंने आगे कहा,

“ऑस्ट्रेलिया में चहल का विकास वाकई शानदार है, जबकि कुलदीप ने लगातार प्रभावित किया और एक शानदार वनडे सीरीज खेली.उसने सबको दिखाया कि क्यों वो इतना अच्छा है.शमी ने टेस्ट में कड़ी मेहनत की और फिर वनडे में उसे आगे बढ़ाया. रोहित वनडे में भी शानदार था, जबकि विराट कोहली ने सभी का अच्छा नेतृत्व किया”

आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post डीन जोंस ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया भारतीय टीम की मुख्य समस्या, दिया ये तर्क appeared first on SportzWiki Hindi.