Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हेलमेट न पहनने से हुई थी इस भारतीय खिलाड़ी की दर्दनाक मौत, अब ये सुपरस्टार उनकी जिन्दगी पर बना रहा फिल्म

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रमन लाम्बा के बारे में हर कोई जानना चाहता है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में इस खिलाड़ी का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं. ये खिलाड़ी जब दुनिया छोड़ के गया तो क्रिकेट के हर चाहने वाले के आंखों में आंशु देकर गया. हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के उस खिलाड़ी की जिसे आक्रामक बल्लेबाजी और हॉलीवुड जैसे लुक्स के कारण रैंबो कहा जाता था.

ऐसे हो गई थी दर्दनाक मौत 

आज यानि 2 जनवरी को भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी रमन लांबा का जन्मदिन है. उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में 1960 में हुआ था. रमन ने क्रिकेट का आगाज तो शानदार किया लेकिन उनका अंत बेहद ही डरावना रहा.बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट खेलते वक्त रमन लांबा की मौत हो गई थी.

बांग्लादेश के खिलाफ घरेलु मैच में हुई थी ये दर्दनाक घटना 

मैच के दौरान शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट फील्डिंग कर रहे लांबा के सिर पर गेंद लगी थी और 23 फरवरी को उन्होंने ढाका के पोस्ट ग्रेजुएट अस्पताल में दम तोड़ दिया. अबाहनी क्लब की ओर से खेल रहे लांबा को कप्तान खालिद मसूद ने हेलमेट पहनने को भी कहा था लेकिन उन्होंने इससे इनकार दिया, और 3 गेंद पर उनके सिर पर गेंद लग गई.

अब इस खिलाड़ी के जिन्दगी पर बन रही है फिल्म 

तेलुगु स्टार नानी अब पर्दे पर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म रमन लाम्बा के जिन्दगी पर आधारित होगी.इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का शीर्षक जर्सी रखा गया है. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं. नानी ने इस खिलाड़ी के जन्मदिन के मौके पर ट्वीटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और फिल्म का नाम और पहला पोस्टर भी साझा किया.

यहाँ देखें ट्वीट 

रमन लाम्बा ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच और 32 वनडे मैच खेले थे. चार टेस्ट मैचों में उन्होंने 20.40 की औसत से 102 रन बनाए थे. उन्होंने 1986 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और आखिरी टेस्ट मैच 1987 में दिल्ली में कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेला था. वनडे की बात करें तो उन्होंने 32 मैचों में 27 की औसत से 783 रन बनाए थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post हेलमेट न पहनने से हुई थी इस भारतीय खिलाड़ी की दर्दनाक मौत, अब ये सुपरस्टार उनकी जिन्दगी पर बना रहा फिल्म appeared first on SportzWiki Hindi.