Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली से पहले ये भारतीय कप्तान भी ऑस्ट्रेलिया में जीत चुके हैं वनडे सीरीज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भी टीम ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को अपने नाम किया। यह पहला मौका था जब टीम ने ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज को अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जरुर जीती है, लेकिन वह द्विपक्षीय नहीं थी।

आईये आपको उन कप्तानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज/टूर्नामेंट अपने नाम नाम किया है।

3. विराट कोहली (2019)

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने वाले कप्तान के साथ ही पहली वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीतने वाले कप्तान भी हैं। हालाँकि, वह कोई भी वनडे सीरीज या टूर्नामेंट जीतने वाले पहले कप्तान नहीं हैं।

उनकी कप्तानी में भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। सिडनी में पहला मैच हारने के बाद टीम ने सीरीज में शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों मैच अपने नाम किया।

2. महेंद्र सिंह धोनी (2008)

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज अपने नाम किया है। टीम ने 2008 में हुई सीबी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सीरीज अपने नाम किया था। फाइनल्स में तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम पहुंची थी। बेस्ट ऑफ थ्री के पह्ल्ले दोनों फाइनल को जीतकर भारत ने सीरीज अपने नाम किया। बल्लेबाजी में गौतम गंभीर ने पुरे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया वहीं फाइनल्स में सचिन तेंदुलकर का बल्ला जमकर बोला।

1. सुनील गावस्कर (1985)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली वनडे ट्रॉफी 1985 में सुनील गावस्कर की कप्तानी में अपने नाम किया था। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में उस समय की टॉप 7 वनडे टीमों शामिल थी।

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 और भारत ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। वर्तमान भारतीय कोच रवि शास्त्री इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली से पहले ये भारतीय कप्तान भी ऑस्ट्रेलिया में जीत चुके हैं वनडे सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.