Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर ने जीता तीसरा हॉपमैन कप 

पर्थ
रोजर फेडरर ने शनिवार को पर्थ में मिश्रित टीम टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में स्विट्जरलैंड को 2-1 से जीत दिलायी जिससे वह हॉपमैन कप इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ी बन गये। फेडरर तीन हॉपमैन कप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गये, उन्होंने बेंिलडा बेनसिच के साथ मिलकर टीम को लगातार खिताब दिलवाया। लगातार दूसरे साल इस स्विस खिलाड़ी ने जर्मनी के एलेक्जैंडर ज्वेरेव और एंजलिक कर्बर की जोड़ी को 4-0, 1-4, 4-3 (5/4) से हराकर निर्णायक मिश्रित युगल मुकाबला जीता। यह स्विट्जरलैंड का कुल चौथा खिताब है और वह ट्राफी की संख्या के मामले में अमेरिका से पीछे है जिसके नाम छह ट्राफियां हैं। फेडरर ने पहला हॉपमैन कप 2001 में जीता था तब उन्होंने मार्टिना ंिहगिस के साथ जोड़ी बनायी थी।