Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन का पुजारा को मिलेगा ये बड़ा इनाम

खेल डेस्क। मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया में चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सीरीज में अभी तक तीन शतक लगा चुके हैं। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत दो मैचों में जीत दर्ज कर चुका है। जबकि अन्तिम मैच में भी बड़ी शतकीय पारी की बदौलत भारत की स्थिति मबजूत दिखाई दे रही है। चेतेश्वर पुजारा ने चार मैचों की सात पारियों में 74.42 की औसत से 521 रन बना चुके हैं।

पंत ने सिडनी में बना डाले कई रिकॉर्ड, इस मामले में बने एशिया के नंबर वन विकेटकीपर

भारत के इस अनुभवी बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया में किए गए प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है। इसके तहत चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई ए प्लस करार दे सकता है। पुजारा के इस प्रदर्शन की बदौलत भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शृंखला जीतने के करीब पहुंच गया है।

चेतेश्वर पुजारा के इस प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय अब चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद और टीम प्रबंधन (कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री) के सामने पुजारा को ए प्लस करार दिए जाने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को नहीं मिली इस टीम में जगह, प्रशंसकों को लगा झटका

अभी ए प्लस वर्ग में कप्तान विराट कोहली, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन हैं। वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी ऑस्ट्रेलिया में उनके अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिल सकता है। उन्हें भी नए केंद्रीय अनुबंध मे जगह मिल सकती है।