ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेले गये तीसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर कैरी ओकीफ ने मयंक अग्रवाल और भारत के घरेलू क्रिकेट पर कड़ी टिप्पणी की थी। उन्होंने मयंक के प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगाये गये तिहरे शतक को रेलवे कैंटीन टीम के खिलाफ लगाया गया शतक बता दिया था। इसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई थी।
सोनी ने किया बहिष्कार

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का भारत में प्रसारण अधिकार सोनी टेलीविजन के पास है। अब सोनी ने कैरी ओकीफ की कमेन्ट्री का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
सोनी का इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की फॉक्स क्रिकेट के साथ साझेदारी है। वह 30 मिनट फॉक्स क्रिकेट की कमेंट्री दिखाती है और 30 मिनट भारतीय कमेन्ट्री, जो मुंबई से होती है। अब सोनी चौथे टेस्ट में उस समय भारत से भी कमेन्ट्री दिखाएगी जिस समय ओकीफ कमेंट्री कर रहे होंगे।
कैरी ओकीफ ने क्या कहा था

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। मयंक ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन ओकीफ ने उनका और घरेलू क्रिकेट का मजाक उड़ा दिया।
कैरी ओकीफ ने कहा था
“पता नहीं भारत ने उन्हें क्यों चुना। वह रणजी ट्रॉफी में ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके हैं। मुझे लगता है कि वो शतक उन्होंने कैंटीन में काम करने वालों और वहां के वेटर्स के खिलाफ ही लगाया होगा।”
पुजारा और जडेजा के नाम का भी उड़ाया था मजाक

मैच में कैरी ओकीफ यहीं नहीं रुके और उन्होंने भारतीय टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और रविन्द्र जडेजा के नाम का भी मजाक उड़ाया था। उनकी नामों के लेकर की गई टिप्पणी को नस्लीय टिप्पणी की तरह देखा जा रहा था। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगाई गयी थी। इसके साथ ही भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post भारतीय खिलाड़ियों पर टिप्पणी करने वाले पर कैरी ओकीफ पर सोनी ने लिया कड़ा फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.