ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट में पिछले साल बॉल टेंपरिंग कांड ने एक बहुत बड़ा भूचाल ला दिया था। इस बॉल टेंपरिंग कांड के सबसे बड़े भूमिकाकार रहे डेविड वार्नर इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने को तैयार हैं। बॉल टेंपरिंग कांड के बाद से ही डेविड वार्नर के साथ ही उनके साथ के खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ 12 महीनों का प्रतिबंध झेल रहे हैं।
डेविड वार्नर को बैन के बाद है जल्द ही ऑस्ट्रेलिया से खेलने का इंतजार
डेविड वार्नर को अब जल्द से जल्द अपने पर लगे 12 महीनों के प्रतिबंध के खत्म होने का इंतजार है और वो एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए खेलने का सपना देख रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक डेविड वार्नर ने बॉल टेंपरिंग की घटना को अंजाम क्या दिया उसके बाद से उनके करियर में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जिस टीम के लिए खेलूं रन बनाने पर रहेंगी नजरें
डेविड वार्नर पर बैन हटने से तो अभी भी 2-3 महीनों का समय बाकी है लेकिन वो इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंच गए हैं और उन्होंने बांग्लादेश पहुंचते ही बड़ी बात कही है।

डेविड वार्नर ने बांग्लादेश पहुंच कर कहा कि मेरा काम इस टूर्नामेंट और इंडियन प्रीमियर लीग में रन बनाने का है। मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जिस भी टीम के लिए मैं खेलूं उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। बाकी सब चयनकर्ताओं के ऊपर है कि वो मुझे चुनते हैं कि नहीं।
मैंने प्रतिबंध के दौरान अपने आपको बनाया बेहतर इंसान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में डेविड वार्नर सिल्हट टीम की कप्तानी करेंगे। इसको लेकर उन्होंने कहा कि टीम की कप्तानी करना मेरे लिए शानदार है। अब समय फिर से क्रिकेट खेलने का है और कोशिश करने का है कि सिल्हट सिक्सर्स को टॉप पर पहुंचे। मुझे ये सुनिश्चित करना है कि मैं सही से अपना काम करूं और टीम के लिए रन बनाउं।

वार्नर ने आगे कहा कि मेरे लिए जिंदगी काफी अच्छी रही है। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा हूं। मैं ऐसा नहीं कर पाता अगर मैं टीम से बाहर बैठा होता। ये अपने अंदर के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व को ढूंढने की है और बतौर इंसान बेहतर बनने की है। मेरे लिए सबसे अहम घर पर पिता और पति बन पाना था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बॉल टेंपरिंग का बैन झेल रहे डेविड वार्नर ने बैन के दिनों को लेकर कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.