Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका!

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया था. अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है. न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 23 जनवरी को नेपियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. इस पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार है.

राहुल की जगह टीम में शुभमन गिल 

‘कॉफ़ी विद करण शो’ में महिलाओं पर की कई अभद्र टिप्पणीयों के चलते ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को न्यूजीलैंड दौरे से सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड किये गए केएल राहुल की जगह न्यूजीलैंड दौरे के लिए बैक-अप ओपनर के तौर पर युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को चुन लिया गया है.

शुभमन गिल को मिल सकता है डेब्यू का मौका 

आपकों बता दें, कि पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

शुभमन गिल को शिखर धवन की जगह मौका दिया जा सकता है. शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, इसलिए धवन की जगह शुभमन गिल को नेपियर में होने वाले पहले वनडे में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है.

शानदार रहा है शुभमन गिल का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड 

शुभमन गिल का घरेलू रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह अबतक 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 77.78 की शानदार औसत से 1089 रन बना चुके हैं. वहीं उन्होंने 36 लिस्ट ए के करियर में 47.78 की औसत से 1529 रन बनाये हुए है.

शुभमन गिल अंडर-19 विश्व कप 2018 के ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी जीत चुके हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीत पाया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इस भारतीय खिलाड़ी को मिलेगा डेब्यू का मौका! appeared first on SportzWiki Hindi.