खेल डेस्क। राजस्थान ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी में त्रिपुरा को मैच के दूसरे ही दिन पारी और 77 रन से करारी शिकस्त दी।इस जीत के साथ ही राजस्थान ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहकर रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इस प्रकार टीम इंडिया को बधाई देना किंग्स XI पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा को पड़ा भारी
त्रिपुरा को पहली पारी में केवल 35 रन पर आउट करने के बाद राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाकर पहली पारी में 183 रन की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में मेजबान त्रिपुरा दूसरी पारी में भी केवल 106 रन पर ढेर हो गई। इस जीत में राजस्थान के तेज गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टेस्ट शृंखला जिताने वाले इस तेज गेंदबाज को नहीं मिली वनडे टीम में जगह
इस प्रकार राजस्थान ने इस मैच में बोनस अंक हासिल कर नौ मैचों में 51 अंकों के साथ लीग चरण के अपने अभियान को समाप्त किया।पहली पारी में अनिकेत चौधरी ने पांच विकेट हासिल किए तो दूसरी पारी में दीपक चाहर ने पांच विकेट झटके।
रॉस टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर बना लिया ये रिकॉर्ड
दूसरी पारी में अनिकेत चौधरी और तनवीर उल हक ने भी दो- दो विकेट हासिल किए। त्रिपुरा की ओर से हरमीत सिंह ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। राजस्थान की इस रणजी ट्रॉफी सत्र में यह सातवीं जीत है। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए अनिकेत चौधरी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रमुख चयनकर्ता ने दिया संकेत, ये आक्रामक खिलाड़ी 2019 के विश्वकप में होगा टीम का हिस्सा!